नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में जाड़ों तक दुर्लभ सफेद शावकों की किलकारी गूंज सकती है। सफेद बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए जू प्रशासन जल्द ही आर्यन और विशाखा को एक साथ लाने जा रहा है।
पिछले साल भिलाई जू से आई युवा सफेद बाघिन फिलहाल आर्यन के पास वाले बाड़े में है ताकि दोनों एक-दूसरे से अच्छी तरह से जान-पहचान कर सके। दोनों की खुराक पर भी ध्यान दिया जा सके।
निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बुधवार को बताया कि विशेष किस्म के सफेद बाघ पूरे उत्तरप्रदेश में महज 5 है। इनमें से तीन लखनऊ में और दो कानपुर जू में है। लखनऊ जू में बुजुर्ग सोना सफेद बाघिन के अलावा वयस्क नर बाघ ‘आर्यन’और वयस्क बाघिन ‘सोना’है।