फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: लचर रणनीति से सपा में बढ़ी टिकटों की अदला-बदली, एक के बाद एक उम्मीदवारों ने लौटाए टिकट

Fri, 11 Feb 2022 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी में एक के बाद एक उम्मीदवारों ने टिकट लौटाए हैं। नेताओं में रोष है जिसके कारण कार्यकर्ताओं को जलालत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा की लचर रणनीति का नतीजा है कि चुनाव के हर चरण में कहीं न कहीं से टिकट लौटाए जाने की घटना सामने आ रही है। वहीं, कई सीटों पर 24 घंटे के अंदर ही टिकट बदले गए हैं। इससे पार्टी से जुड़े नेताओं में आक्रोश बढ़ा है तो दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं को भी जलालत झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


सपा में टिकट के लिए एक सीट पर 50 से 60 लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक व्यक्ति को टिकट मिलने पर दूसरे का विरोध स्वाभाविक है। लेकिन टिकट मिलने के बाद संबंधित उम्मीदवार द्वारा उसे वापस किया जाना गंभीर बात है। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व और टिकटार्थी के बीच संवाद करने वाले नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

लखनऊ की मलिहाबाद सीट से उम्मीदवार घोषित पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने यह कहकर शीर्ष नेतृत्व की किरकिरी कराई कि उन्होंने संबंधित सीट से दावेदारी नहीं की थी। इसके बाद पूर्व सांसद को निवर्तमान विधायक अंबरीश पुष्कर का टिकट काटकर मोहनलालगंज से उतारा गया। इसी तरह मंटेरा से उम्मीदवार घोषित मो. रमजान ने टिकट लौटाकर कांग्रेस के टिकट पर श्रावस्ती से मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन


भदोही के ज्ञानपुर से डॉ. विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। वह मिर्जापुर के मझवां से टिकट मांग रहे हैं। प्रयागराज पश्चिम में पहले अमरनाथ मौर्य और फिर ऋचा सिंह को टिकट दिया गया। तीसरी बार एक पत्र जारी कर कहा गया कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य हैं, लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने फार्म ए व बी के आधार पर सपा का अधिकृत उम्मीदवार ऋचा को मान लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें