फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की कारस्तानी: थर्ड एसी में बुकिंग, स्लीपर में एलॉट कर दी सीट

Wed, 27 Sep 2017 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
साबरमती एक्सप्रेस में वडोदरा के लिए थर्ड एसी का टिकट बनवाकर यात्रा करने जा रहे पैसेंजर के पैरों तले उस वक्त जमीन सरक गई, जब उसे स्लीपर में सीट एलॉट होने की जानकारी मिली। नाराज पैसेंजर ने रेलमंत्री पीयूष गोयल, महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ व डीआरएम सतीश कुमार से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ऐसी कारस्तानियों में रेलवे का जवाब नहीं। कभी एसी बोगी में एसी फेल होने पर शीशे निकलवार कोच को स्लीपर बना दिया जाता है तो कभी एसी में टिकट बुक कराने पर स्लीपर में सीट एलॉट कर देते हैं। कभी ऐस सीट नंबर एलॉट कर देते हैं, जो बोगी में होता ही नहीं है।

पैसेंजरों की समस्याओं से रेलवे का दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। ताजा मामला वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस का है। विकास कुमार शुक्ल ने मंगलवार के लिए वाराणसी से वडोदरा तक का थर्ड एसी में टिकट करवाया, जिसका पीएनआर 2337007889 था। उन्होंने टिकट का पूरा भुगतान किया और घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब चार्ट चेक किया तो होश उड़ गए

उन्होंने बताया कि ट्रेन दोपहर ढाई बजे वाराणसी से रवाना होती है। मंगलवार को जब वह रेलवे स्टेशन पहुंचे और चार्ट चेक किया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने थर्ड एसी में टिकट बुक कराया था, पर स्लीपर की एस-9 बोगी की सीट संख्या 12 उन्हें एलॉट कर दी गई थी।

उन्होंने रेलवे प्रशासन से शिकायत की तो उन्हें लखनऊ मंडल जाने को कहकर टरका दिया गया। नाराज विकास शुक्ल ने तत्काल ट्विटर पर रेलमंत्री पीयूष गोयल, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ और डीआरएम सतीश कुमार से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें