फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में आज गरज-बरस के आसार

विज्ञापन
रविवार को धूप से बचतीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तेज धूप और हवा में नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स ऊंचा रहा। इसकी वजह से दोपहर के समय लोगों को काफी बेचैनी महसूस की। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़त भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को देर-सवेर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। शहर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल सकता है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून ट्रफ दोबारा उत्तर की ओर खिसका है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हुआ है। 27 से 30 जुलाई के बीच लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें