फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे झमाझम बारिश से राहत कम और आफत ज्यादा, बहराइच में बिजली गिरने से चाची-भतीजी की मौत

Sat, 09 Jun 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ शुक्रवार सुबह हुई दो घंटे की लगातार झमाझम बारिश से तरबतर हो गई। वहीं, आसपास के जिलों में भी गरज-चमक से साथ हल्की बारिश हुई। इसी बीच बहराइच में आकाशीय बिजली गिरने से चाची-भतीजी की मौत हो गई। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफान आने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई जिलों में आज तेज बारिश का अनुमान है। साथ ही धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 

 
विज्ञापन

2 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विभाग के अनुसार, ऐसा मौसम पूरे हफ्ते बना रहेगा। इस साल मॉनसून को लेकर भी मौसम विभाग के ताजा अनुमान उत्साहजनक हैं। विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, मध्य-पश्चिम क्षेत्र में इस साल जुलाई में खूब बारिश होगी।
विज्ञापन

3 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गुरुवार दोपहर से छाए बादल आखिरकार शुक्रवार सुबह बरस पड़े। 8:30 बजते-बजते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में काफी तेज बिजली चमकने और गिरने की भी आवाज से लोगों का दिल दहल उठा। 

4 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
लगातार दो घंटे तक मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से ह्की राहत तो मिली लेकिन जगह-जगह गली-गली जलभराव के कारण लोगों की दिक्कतें बहुत बढ़ी गईं। 
 
विज्ञापन

5 of 12
बंद गाड़ी को खींचते लोग - फोटो : अमर उजाला
बारिश रुकने के बाद जो लोग घर से निकले भी तो जलभराव ज्यादा होने के कारण कइयों की गाड़ियां बंद हो गईं। लोग गाड़ी खींचते नजर आए। घुटने-घुटने भर पानी के बीच से लोग गुजरने को मजबूर हुए। 
 
विज्ञापन

6 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
दिक्कतें यहीं खत्म नहीं हुईं, घर से निकले लोगों को ऑफिस तक पहुंचने में घंटों जाम से भी जूझना पड़ा। 
विज्ञापन

7 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बेला मकनपुर निवासी राजेश कुमार यादव की पत्नी रीना यादव (30) तथा उसकी भतीजी शिवानी (4) बिजली की चपेट में आ गईं। दोनों जब घर के बरामदे में बैठी थीं तभी तेज बिजली कड़की और उन पर आकर गिर गई। चाची-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर पर थाना खैरीघाट एसओ व राजस्व कर्मी ने मौके पर पहुंचक़र जांच की है।

8 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी हुई। 

9 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
जलभराव से इस तरह जूझता युवक। 

10 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
जलभराव के बीच अपनी मोटरसाइकिल खींचता युवक।

11 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
बरसात होने पर इन बच्चों को तो मजा ही आ गया। मौसम का ऐसे उठाया आनंद।
विज्ञापन

12 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
पानी में डांस करते बच्चे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें