फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला के मकान में घुसकर सामान फेंका, विरोध पर मारपीट

Thu, 17 Oct 2024 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। मौर्यानगर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े 10-12 लोग मकान में जबरन घुस गए और सारा सामान फेंक दिया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मौर्यानगर निवासी परवीन ने कुछ दिनों पहले मकान खरीदा था। उनके मुताबिक रजिस्ट्री उनके नाम पर है। कुछ दिन बाद मकान मालिक ने मकान की रजिस्ट्री किसी और के नाम कर दी। विवाद कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे 10-12 लोगों ने उनके मकान पर धावा बोला और सारा सामान बाहर गली में फेंक दिया। विरोध पर मारपीट करते हुए उनको भी बाहर निकाल दिया।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि परवीन और धर्मेंद्र के बीच मकान को लेकर विवाद है। उनका सारा सामान घर में रखवा दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें