श्री श्रृंगी ऋषि आश्रम पर घूमने आए सनी कश्यप पुत्र चंद्रशेखर निवासी केदार नगर अंबेडकरनगर, अभिषेक चौबे पुत्र सूबेदार पखनपुर मलहवा, उत्कर्ष व प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश अन्नावा अहिरौली अंबेडकरनगर, विपुल गौड़ पुत्र रवि प्रताप अचलपुर इब्राहिमपुर, रामकृष्ण चतुर्वेदी पुत्र अशोक चतुर्वेदी अकबरपुर अंबेडकरनगर आदि ने बताया कि हम सब ने मिलकर घूमने की योजना बनाई थी। घर पर बिना बताए यहां आए थे। बताया कि अविरल सिंह इलाहाबाद में पढ़ता था। वह जल्द ही घर आया था।