फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से बना रहे थे रेल टिकट, गोमतीनगर व कृष्णानगर से तीन दलाल धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने शनिवार को गोमतीनगर व कृष्णानगर में छापा मारकर तीन दलालों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने उनके पास से 5.18 लाख रुपये के 325 टिकट बरामद किए। टिकट प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर व फर्जी आईडी से बनाए गए थे।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ की क्राइम ब्रांच टीम ने शनिवार को पत्रकारपुरम चौराहे पर सहारा प्लाजा स्थित ट्रैवल एंड साइबर कैफे में छापामारी की और शक्ति सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से 304 ई-टिकट बरामद किए। अधिकांश टिकट पुष्पक एक्सप्रेस के थे। यही नहीं, इस रैकेट का मुख्य आरोपी जितेंद्र करारा फिलहाल पकड़ से बाहर है।

उसे वांटेड घोषित कर दिया गया है। अमित राय ने बताया कि सीआईबी को शक्ति के पास से जितेंद्र करारा के पांच बैंक व पेटीएम अकाउंट भी मिले। जिनके जरिए टिकटों का भुगतान किया गया था। 23,500 रुपये की नकदी, एक कंप्यूटर, सीपीयू और दो एटीएम कार्ड बरामद किए गए। कुल 4.81 लाख रुपये के 304 ई टिकट बरामद किए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चारबाग में बनते थे टिकट, गोमतीनगर में बिक्री


सीआईबी टीम ने बताया कि टिकट बनाने का काम चारबाग स्थित गोल मार्केट में दुर्गमा टूर एंड ट्रेवल्स पर होता था, जिसे पत्रकारपुरम चौराहे की दुकान पर मेल आईडी से भेज दिए जाते थे और उनका प्रिंट मंगाकर यात्रियों को दिया जाता था। इसके बाद टिकटाें को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। आरोपी तत्काल कोटे में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टिकट बनाता था।

फर्जी आईडी से बन रहे थे टिकट
पूर्वोत्तर रेलवे की आरपीएफ टीम ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में कृष्णानगर स्थित विनीता ई-टिकट टूर एंड ट्रैवल्स पर छापामारी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि 37207 रुपये के 21 ई टिकट बरामद हुए। 18 टिकट आगामी यात्रा के हैं। कृष्णानगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव और सुलतानपुर निवासी सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना व संचालिका की तलाश जारी है। दुकान से 37 फर्जी पर्सनल यूजर आईडी भी मिली हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले महीने करीब ढाई से तीन लाख रुपये के ई टिकट बनाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें