फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बागपत समेत इन शहरों के तीन यात्रियों के लिए सैंपल, जांच को केजीएमयू भेजे

Wed, 05 Feb 2020 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में कोरोना वायरस के शक में तीन यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए केजीएमयू की लैब भेजा गया है। सैंपल गौतमबुद्ध नगर, बागपत और वाराणसी से लिए गए हैं। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय पर हेल्पलाइन नंबर 18001805145 भी जारी कर दिया गया है। इस पर जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने को प्रदेश में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम खोला गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। चीन से लौटने वाले यात्रियों के लिए प्रदेश में 820 बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां इन्हें आइसोलेट किया जाएगा।

लखनऊ व वाराणसी सहित छह एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं और सभी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट किया गया है। नेपाल सीमा से जुड़े जिलों में विशेष रूप से सावधानी बरती जा रही है। यहां 19 बार्डर चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं। अभी तक प्रदेश में कोई कोरोना वायरस का मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


अभी तक सात सैंपल लिए गए हैं, जिसमें चार पुणे गए हैं और तीन केजीएमयू भेजे गए हैं। चारों मरीजों के सैंपल निगेटिव आए हैं। अब तक एयरपोर्ट पर 468 और बार्डर चेक पोस्ट पर 1,79,712 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें