फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ डिग्री तापमान भी झेल लेता है ये इंसुलेटर पेंट, लखनऊ बेस्ड कंपनी भी एक्सपो में

Wed, 05 Feb 2020 11:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
defence expo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिफेंस एक्सपो में मेक इन इंडिया से जुड़े रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी में यूरोपियन तकनीक से निर्मित इंसुलेटर पेंट, नैनो तकनीक बेस्ड वाटर एंड एयर फिल्टर के साथ ऑटोमेटिक फायर एक्सटिंग्विशर के साथ पहली बार एक लखनऊ बेस्ड कंपनी भी मैदान में दिखेगी।
विज्ञापन


भारत फाइबर्स और कैरल सॉल्यूशन द्वारा मेक इन इंडिया के तहत सेना के उपयोग में आने वाला ऐसा नैनो टेक्नोलॉजी बेस इंसुलेटर पेंट बनाया है जो न केवल 200 डिग्री गर्म ताप का प्रतिरोध करता है बल्कि दो सौ डिग्री शीतलता को भी सतह के पार नहीं जाने देता। इसका उपयोग सैन्य वाहनों, बंकर सहित सेना के उपयोग की अन्य सामग्री में काफी प्रभावी साबित होगा।

कंपनी के संचालक विनय अग्रवाल ने बताया कि ऑटोमेटिक फायर एक्सटिंग्विशर और नैनो टैक्नोलॉजी बेस्ड वाटर एंड एयर फिल्टर को भी प्रदर्शनी में उतारा है। यह फिल्टर पेपर एक खास तरह के कपड़े से तैयार किया गया है जो न केवल नदी, झरने, तालाब के पानी को छान कर उसे बैक्टीरिया व वायरस रहित कर पीने योग्य बनाता है बल्कि इसे खिड़कियों पर लगाने से कमरे में शुद्ध हवा भी मिलती है।
विज्ञापन


कपड़े की एक पेपर शीट से पांच सौ लीटर तक पानी छाना जा सकता है। इसे साथ रखने से सेना के जवानों को दूर जंगल, पहाड़ों व अन्य दुर्गम स्थानों पर पानी के भरे डिब्बे व बोतल ढोने की परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें