फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल कल लगाएंगे रैलियों की हैट्रिक

Fri, 28 Mar 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी 29 मार्च को सहारनपुर के साथ ही मुरादाबाद व गाजियाबाद में भी रैली करेंगे।
विज्ञापन


पहले सहारनपुर में ही रैली का उनका कार्यक्रम था। सोनिया गांधी को मुरादाबाद व गाजियाबाद जाना था। लेकिन अब राहुल गांधी ही तीनों जगह रैली करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 मार्च को सबसे पहले दोपहर डेढ़ बजे सहारनपुर पहुंचेंगे।

यहां पर गांधी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे राहुल गांधी मुरादाबाद पहुंचेंगे।

यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी बेगम नूर बानो के समर्थन में वोट मांगेंगे। अंत में कांग्रेस उपाध्यक्ष साढ़े चार बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। यहां पर राजबब्बर के समर्थन में रैली करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें