लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम इलाके में डायरिया पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। गुरुवार को अलग-अलग सेक्टरों से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर सर्वे कर लोगों को पानी में क्लोरीन की गोली डालकर पीने की सलाह दी।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-3, 7 और 8 में टीमों ने 56 घरों का निरीक्षण किया। इलाके में लगे स्वास्थ्य कैंप में 15 मरीज पहुंचे, जिनमें अस्मिता (39), प्रांशी वैश्य (23), जोया (10) डायरिया से ग्रस्त मिले। इनमें से दो को जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर और एक मरीज को बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया। इलाके में ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया गया है।
फैजुल्लागंज में डायरिया का केस नहीं
फैजुल्लागंज क्षेत्र की मामा कॉलोनी और शिव शक्तिनगर में टीमों ने 140 घरों का सर्वे किया। यहां 62 मरीजों को सामान्य दवाएं दी गईं, लेकिन डायरिया का कोई मामला नहीं मिला। क्षेत्र में मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से मरीजों का इलाज किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने यहां भी एंटी-लार्वा रसायन का छिड़काव कराया।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।
कैंप में जांच कराते लोग।