फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल के खिलाफ तीन और एफआईआर

Fri, 04 Apr 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंसल के खिलाफ तीन और एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। अंसल कंपनी के खिलाफ तीन और एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई हैं।दुकान व प्लॉट दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से 17.54 लाख हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के कमालगंज आजाद नगर निवासी अमित गुप्ता के अनुसार वर्ष 2010 में अंसल के निदेशक सुशील अंसल और प्रणव अंसल से मुलाकात की थी। दोनों ने पैराडाइज डायमंड में फ्लैट देने का झांसा दिया। अमित व उनकी पत्नी शालिनी ने 6.55 लाख रुपये देकर ब्रोकर वरुण प्रॉपर्टीज के जरिये फ्लैट बुक किया था। वर्ष 2014 में कब्जा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक अपार्टमेंट का निर्माण नहीं हुआ।

सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर -6 निवासी व्यवसायी राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक जून-2015 में अंसल से दुकान बुक कराई थी। निदेशकों ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्रोजेक्ट जेनिथ टॉवर की पहली मंजिल पर 403 स्क्वायर फीट की दुकान नक्शे में दिखाई थी। राजेश ने पांच लाख रुपये दिए थे। आज तक दुकान नहीं मिली।
विज्ञापन


रायबरेली स्थित आईटीआई दूरभाष कॉलोनी निवासी उर्मिला यादव के अनुसार अगस्त 2016 में 6 लाख रुपये देकर अंसल से रीसेल में प्लॉट बुक कराया था। आज तक प्लॉट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें