फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनवर हत्याकांड में तीन आरोपित और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को बैकअप देने के लिए पास में ही थे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनवर हत्याकांड में सआदतगंज पुलिस ने शनिवार को तीन और अभियुक्तों को बुनियादबाग मैदान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

ये तीनों आरोपी वारदात के वक्त मुख्य अभियुक्त शारिक की मदद के लिए घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद थे।
मगर शारिक के मौके पर पकड़े जाने और अनवर के साथियों द्वारा भी फायरिंग करने से ये तीनों भाग गए थे। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।
सआदतगंज थाना क्षेत्र के चौपटिया के तंबाकू मंडी मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर अनवर उर्फ अन्नू (35) की 11 सितंबर की रात कैंपवेल रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

वारदात के वक्त ही अनवर के दोस्तों ने घेराबंदी करके हमलावर शारिक निवासी गुल्लू की तकिया, सआदतगंज को दबोच लिया था।
जबकि शारिक के साथी सआदतगंज के तंबाकू मंडी निवासी मोहम्मद अजीम को 22 सितंबर को क्षेत्र के चोर घाटी चौराहे से तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
सआदतगंज कोतवाली के प्रभारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक सैयद अहमद मेंहदी जैदी ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान फैज, सिद्दीक व मजहर अली के भी वारदात की साजिश में शामिल होने की जानकारी मिली।
शनिवार दोपहर बुनियादबाग मैदान से फैज निवासी वजीरबाग, सआदतगंज, सिद्दीकी निवासी महबूबगंज व मजहर अली निवासी रुस्तमनगर, दरगाह हजरत अब्बास, सआदतगंज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि अनवर की हत्या से कुछ देर पहले फैज, सिद्दीकी व मजहर अली भी मुख्य अभियुक्त शारिक व अजीम के साथ ही थे। इन लोगों ने साथ बैठकर वारदात अंजाम देने की पूरी साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें