उत्तर प्रदेश राजभवन की सुरक्षा में सेंध लग गई है। अतिसुरक्षित माने जाने वाले महात्मा गांधी मार्ग पर राजभवन में आज अरुण शर्मा नाम के एक युवक ने कार में बम लेकर घुसने का प्रयास किया।
गेट नंबर दो से घुस रही कार में तीन जिंदा बम मिले हैं। राजभवन की सुरक्षा में लगी टीम ने तत्काल ही एक्शन में आकर कार सहित अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
कार में तीन जिंदा बम मिले हैं। अरुण शर्मा को हिरासत में लेकर पुलिस की टीमें पूछताछ में लगी हैं, उसके परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है।
अरुण शर्मा यहां पर 20 व 21 को लगने वाली पुष्प, फल व शाक-भाजी प्रदर्शनी के लिए स्थान देखने के बहाने कार सहित अंदर घुस रहा था।