फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्मांतरण प्रयास मामले में तीन स्तर पर शुरू हुई जांच

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में धर्मांतरण के प्रयास मामले की जांच अब तीन स्तर पर हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर जांच शुरू की है। इसके तहत पैथोलॉजी विभाग के डॉक्टरों के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन


केजीएमयू प्रशासन ने रेजिडेंट डॉक्टर के धर्मांतरण प्रयास के मामले में सात सदस्यीय समिति बनाई है। समिति धर्मांतरण के लिए दबाव डालने, यौन उत्पीड़न और आरोपी की मदद करने संबंधी आरोपों की जांच कर रही है। इसके तहत सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक भावेश कुमार सिंह ने पैथोलॉजी विभाग के शिक्षकों के बयान दर्ज किए। विशाखा समिति यौन उत्पीड़न संबंधी आरोपों की जांच पहले से कर रही है।



विभागों में चस्पा किए गए नोटिस

केजीएमयू में धर्मांतरण संबंधी किसी भी मामले की जानकारी के लिए सभी विभागों में नोटिस चस्पा किए गए हैं। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना नाम बताए बिना जानकारी साझा कर सकता है। केजीएमयू प्रशासन ने नाम गोपनीय रखने की बात कही है। इसके साथ ही केजीएमयू प्रशासन ने एक ईमेल आईडी भी जारी की है। प्रॉक्टर कार्यालय, डीन नर्सिंग, पैरामेडिकल कार्यालय और चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन





Iकेजीएमयू प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति बनाई है। अगर किसी भी व्यक्ति को अपनी बात कहनी है तो उसका नाम गोपनीय रखते हुए जांच की जाएगी। I
विज्ञापन


Iप्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें