इसका विरोध करने पर राकेश ने फायरिंग कर दी, जिसमें पंकज की बेटी निधि (4), धीरज की बेटी आराध्या (2) और भांजी सोनाली (16) घायल हो गई। तीनों को कारतूस के छर्रे लगे। गोली लगते ही तीनों चीखकर गिर पड़े।
तीनों के चेहरे पर छर्रे लगे थे। इसके कारण पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन तीनों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
पंकज के मुताबिक, घर में कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें शामिल होने के लिए उसके बहन की बेटी सोनाली तीन दिन पहले आई थी। पंकज के बहनोई संतोष कर्जन के रहने वाले हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्रा के मुताबिक, पंकज और राकेश गौतम के घरवालों में जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। हाल ही में दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। पट्टीदारी होने के कारण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया था।
समारोह में हर्ष फायरिंग हुई है। सभी ने शराब पी। इसी दौरान आतिशबाजी हो रही थी। शराब के नशे में राकेश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए।
क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद शेषमणि पाठक ने भी इसे हर्ष फायरिंग बताया। उनका कहना है कि आराध्या की हालात ज्यादा गंभीर है। आरोपी मौके से फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।