लखनऊ। मोहनलालगंज में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे किसान पथ पर स्लीपर बस में आग लगने पर एसी का कंप्रेसर और डीजल टैंक फट गया। धमाके की गूंज एक किलोमीटर तक सुनाई दी। लपटें दो किमी दूर तक लोगों को दिख रही थीं। सूचना पर दमकल 25 मिनट में 5:40 तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। पूरी तरह आग बुझाने में एक घंटे लग गए। सुबह करीब नौ बजे एक बार फिर बस में आग लगने की सूचना दमकल को मिली।
एफएसओ पीजीआई माम चंद बडगूजर ने बताया कि सूचना पर आनन-आनन फानन दोबारा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एक गाड़ी से 20 मिनट में लपटों पर काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि पहले आग बुझाने के लिए बस को किनारे किया जा रहा था। आशंका है कि रगड़ के कारण बस के टायर के रिम से चिंगारी निकली और आग लग गई। इस दौरान मौके पर सीएफओ बाराबंकी आरपी राय, एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत मौके पर मौजूद रहे।
इनकी मदद से आग पर पाया काबू
- 18 हजार लीटर लगा पानी
- 22 दमकल कर्मी
- 4 चक्कर दमकल वाहनों ने लगाए।
- 3 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं।
- 2 थानों की पुलिस और एसीपी मोहनलालगंज बचाव कार्य में जुटे।
संपादित... हादसे की टाइम लाइन
हादसे की टाइमलाइन
14 मई
04 बजे शाम : बस यात्रियों को लेकर बिहार के बेगूसराय से दिल्ली के लिए निकली।
11 बजे रात : बस गोरखपुर में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रूकी।
15 मई सुबह
05:00 बजे सुबह : मोहनलालगंज में किसान पथ पर बस पहुंची जहां आग लगी।
05:02 बजे : पुलिस कंट्रोल को आग की सूचना मिली।
05:14 बजे : पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
06:40 बजे : आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
06:50 बजे : बस से पांच शव जली अवस्था में निकाले गए।
09:00 बजे : अचानक बस में दोबारा आग लग गई।
09:05 बजे : दमकल की एक गाड़ी फिर मौके पर पहुंची।
09:20 बजे : आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।