फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेड लाइट एरिया से छुड़वाई तीन लड़कियां

Wed, 22 Apr 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के मीरगंज रेड लाइट एरिया से तीन किशोरियों को मुक्त कराया गया। मीरगंज की रहने वाली एक महिला तीनों से देह व्यापार करवा रही थी। सभी को पकड़कर थाने ले आया गया।
विज्ञापन

देह व्यापार कराने की आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।

तीनों किशोरियां अभी महिला थाने में ही हैं। किशोरियां खुद को बालिग और शादीशुदा बता रही हैं। तीनों ने मेडिकल से भी इंकार कर दिया।

म्योराबाद के रहने वाले सुरेंद्र सहारे की एनजीओ को जानकारी मिली थी कि किशोरियों से जुलाही गली में जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

बदनाम गली में पसरा सन्नाटा

उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी। अफसरों के निर्देश पर सोमवार दिन में कोतवाली थाने और महिला थाने की पुलिस ने जुलाही गली में रेड डाली।

छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बदनाम गलियों में सन्नाटा पसर गया। जिन तीन किशोरियों को छुड़ाया गया, वह जुलाही गली की रहने वाली हैं। तीनों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

देह व्यापार कराने की आरोपी महिला तीनों को अपनी बेटी बता रही है। मंगलवार रात तक तीनों किशोरियों का मेडिकल नहीं करवाया जा सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें