बारात की तैयारियों में जुटे दूल्हे को मंगलवार दोपहर करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के समय वह घर आए मेहमानों के लिए पंडाल में पंखा लगा रहा था। घटना से घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
कमलापुर के कसमंडा निवासी श्रीकांत (24) पुत्र प्रमोद की मंगलवार को ही बारात जानी थी। पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था।
घर पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेहमानों के लिए घर के पास ही पंडाल लग रहा था। इस बीच श्रीकांत पंडाल में पंखा लगाने लगा।