भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को गौरीगंज तहसील क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से दो युवकों सहित तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व विभाग ने टीमों को जांच के लिए भेजा है।
गौरीगंज तहसील इलाके में जामो थाना क्षेत्र के सुब्बा पांडेय का पुरवा मजरे रामशाह नाऊपुर गांव निवासी मुकेश पासी (28) मंगलवार को खेत गया था। जहां बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - दूसरा तल बनने के बाद नहीं होगी समस्या... राम मंदिर की छत टपकने के सवाल पर बोले निर्माण समिति के अध्यक्ष
ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- सत्ता पक्ष और विपक्ष आपस में मिले हुए हैं, ये संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं
दूसरी घटना इसी क्षेत्र के लोरिकपुर गांव में हुई। यहां के निवासी रंजीत कुमार (25) की भी बिजली गिरने से जान चली गई। सूचना के बाद जामो पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व टीम भी जांच के लिए पहुंच गई।
इसी तरह तीसरी घटना गौरीगंज इलाके उत्तरगांव मजरे बस्तीदेई गांव निवासी प्रेमा देवी (65) मंगलवार को धान की बेहन की रखवाली करने खेत गई थीं। इसी दौरान उनके ऊपर बिजली गिर गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि तीनों मामले संज्ञान में आए हैं। जामों क्षेत्र में हुई घटनाओं में की पुष्टि हुई है। टीम जांच के लिए भेजी गई है। गौरीगंज में भी जांच के लिए टीम गई है।