फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : रेलवे ट्रैक पर तीन शवों के मिलने से सनसनी, हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

Thu, 27 Sep 2018 10:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर गुरुवार सुबह एक किमी. के दायरे में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस तीनों व्यक्तियों के ट्रेन से कटने की बात कह रही है, जबकि हालात देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल, शवों की पहचान के लिए पुलिस टीम लगी है। 
विज्ञापन


रायबरेली-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने एक आदमी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। लोग पुलिस को खबर करने के लिए बढ़े ही थे कि कुछ दूरी पर एक और आदमी का शव मिला। इसके बाद कुछ ही मीटर के अंतराल पर झाड़ियों में तीसरे व्यक्ति की लाश देख लोगों के होश ही उड़ गए। खबर मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि एक किमी. के अंदर ही तीनों शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर दो शव और ट्रैक के पास ही झाड़ियों में एक शव मिला है। इनमें से एक की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी, जबकि दो अन्य की 25 से 30 के बीच होगी। उन्होंने कहा कि संभवत: तीनों की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। 

सीओ ने कहा कि शवों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही पूरा मामला सामने होगा। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शवों का हाल देखकर ऐसा लग रहा है कि तीनों की हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें