फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अगले तीन दिनों में पता चलेगी भाजपाइयों की हकीकत

Sat, 20 Dec 2014 01:28 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के भाजपाइयों के अगले तीन दिन कड़ी परीक्षा में गुजरेंगे। इस दौरान बूथों पर जुटने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या से पता चलेगा कि बदली परिस्थितियों में भाजपाई बदले हैं या पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने घोषणा की है कि सूबे में पार्टी के सदस्यता अभियान को परवान चढ़ाने के लिए सभी छोटे-बड़े नेता और मंडल से लेकर प्रदेश कार्यसमिति तक के सदस्य 19 से 21 दिसंबर तक अपने बूथों पर रहकर कम से कम सौ-सौ लोगों को सदस्य बनाएंगे।

प्रवासी कार्यकर्ताओं का मंडलों (ब्लॉकों) पर प्रवास पहले से ही तय है। भाजपा के सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह कहते हैं कि सभी जगह भाजपा से जुड़ने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कल से पार्टी के सभी प्रवासी कार्यकर्ता तीन दिन अपने-अपने मंडलों में रहकर संगठन की सदस्यता दिलाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

इसलिए कसौटी बनी घोषणा

पिछले कुछ वर्षों से भाजपा के ऐलान जमीन पर उतरने के पहले ही दम तोड़ते नजर आए हैं। इसलिए सबसे ज्यादा देखने वाली बात यही होगी कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के युग में यूपी के भाजपाई कुछ बदलेंगे या पुराने ढर्रे पर ही चलते हैं। बूथों पर जाते भी हैं या नहीं।

रहेगी हाईकमान की नजर: जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने बूथों पर नेताओं के प्रवास को परखने के लिए निगरानी की व्यवस्था की है।

इसके लिए सभी से प्रतिदिन शाम तक बनाए गए सदस्यों का ब्यौरा मांगा गया है, वहीं कुछ टोलियां भी लगाई गई हैं जो नेताओं के प्रवास के बारे में हाईकमान को जानकारी देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें