फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगदारी न देने पर दबंगों ने तीन भाइयों पर किया जानलेवा हमला

Fri, 10 Oct 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना के विरोध में बिजनौर थाने का घेराव व नारेबाजी करते भाजपाई।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के परवर पश्चिम गांव में बृहस्पतिवार शाम रंगदारी न देने पर दबंगों ने चाट व अंडे की दुकान लगाने वाले तीन भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना से गुस्साए भाजपाइयों ने दो घंटे तक थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


परवर पश्चिम निवासी परवेश ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह भाइयों सर्वेश और उमेश के साथ प्राथमिक विद्यालय के पास दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के शिवकुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ केके सिंह, रामकुमार सिंह, विष्णु कुमार, विक्की सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, बृजेश, अनिकेत सिंह और कौशल कनौजिया सहित उनके कई अन्य साथी लाठी-डंडे और तमंचे लेकर पहुंचे और धमकी दी कि बिना गुंडा टैक्स दिए दुकान नहीं लगाने देंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में सर्वेश और उमेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

घटना के बाद परवेश रिपोर्ट दर्ज कराने बिजनौर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने विधायक राजेश्वर सिंह से शिकायत की। मामले की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रात नौ बजे थाने पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया। कृष्णानगर, सरोजनीनगर और बंथरा थाने की पुलिस फोर्स बुलाई गई।
विज्ञापन


एडीसीपी रल्लापल्ली वसंत कुमार भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायलों को सरोजनीनगर सीएचसी भेजा। थाना प्रभारी बिजनौर शिवशंकर महादेवन ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटना के विरोध में बिजनौर थाने का घेराव व नारेबाजी करते भाजपाई।

घटना के विरोध में बिजनौर थाने का घेराव व नारेबाजी करते भाजपाई।

घटना के विरोध में बिजनौर थाने का घेराव व नारेबाजी करते भाजपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें