फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में तीन असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 35 असलहे बरामद

Sun, 11 Apr 2021 06:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

- हरगांव, महोली, सदरपुर पुलिस ने की कार्रवाई, छापेमारी में मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित असलहा बरामद
- पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने को एसपी का असलहा फैक्टरी के खिलाफ जारी है कार्रवाई का अभियान
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध शस्त्रों के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी आरपी सिंह का अवैध असलहा फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है। रविवार को हरगांव, महोली और सदरपुर पुलिस ने सूचनाएं मिलने पर छापेमारी कर तीन अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर निर्मित और अर्धनिर्मित 35 असलहे और असलहा बनाने का उपकरण भारी मात्रा में बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर इलाके के लक्ष्मननगर के पास छापेमारी कर असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से हरगांव इलाके के मुसहिया गांव निवासी प्रहलाद को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 10 निर्मित असलहे, 3 अर्धनिर्मित असलहे, 8 कारतूस, 8 अदद लोहे की नाल, असलहा बनाने का उपकरण भारी मात्रा में बरामद हुआ है। एसओ का कहना है कि आरोपी के खिलाफ बरेली में भी केस दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी हरगांव थाने का टॉप-10 अपराधी है। इस कार्रवाई में एसओ डीपी शुक्ला, एसआई मनोज कुमार सिंह, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार सोनकर, कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल अब्दुल बहाव, सिपाही आदेश, रवि प्रकाश शामिल रहे।

कोतवाल संजय पांडेय ने अताया कि इलाके के पीरपुर गांव के पास दबिश दी गई, जहां से महोली के रुस्तमनगर निवासी रामलोटन उर्फ लोटन, बब्लू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 3 निर्मित असलहे, 13 अर्धनिर्मित असलहे, 3 कारतूस, 2 लोहे की नाल बरामद हुई है। दोनों के ख्रिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में एसआई अरुण कुमार सिंह, सुब्बा चौहान, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, अंकित कुमार, अजय कुमार शामिल रहे। सदरपुर संवाद के अनुुसार, एसओ सदरपुर ने बताया कि पुलिस टीम ने इलाके में छापेमारी कर क्षेत्र के अडियापुर निवासी विक्रम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से 4 निर्मित असलहे, 2 अर्द्धनिर्मित असलहे, 1 कारतूस, असलहा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा है। असलहा फैक्टरी पकड़ने में एसआई अजय कुमार सिंह, अवध विहारी मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सिपाही जैनेंद्र सिंह, रवितालान, मनीष कुमार, ज्ञानेंद्र शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें