फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in UP: मुख्यमंत्री योगी ने हर दिन तीन से चार लाख सैंपल की जांच के दिए निर्देश, स्कूलों में विशेष शिशिर लगाकर होगा टीकाकरण

Wed, 05 Jan 2022 10:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर नजर रखने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर रोज तीन से चार लाख सैंपल की जांच की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि हर दिन तीन से चार लाख लोगों की कोविड जांच की जाए। उन्होंने ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीट के फार्मूले को अपनाने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निजी प्रयोगशालाओं को कोविड टेस्टिंग के लिए अधिकृत करने से पूर्व उनके पिछले रिकॉर्ड देखे जाएं। क्वालिटी टेस्टिंग अनिवार्य है। हर जिले के नोडल अधिकारी अपने संबंधित जिलों से संवाद करें। हर स्थिति पर सीधी नजर रखी जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी समिति और इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को पूरी तरह सक्रिय किया जाए। गांवों में प्रधान के नेतृत्व में और शहरी वार्डों में पार्षदों के नेतृत्व में निगरानी समितियां क्रियाशील रहें। घर-घर संपर्क कर बिना टीकाकरण वाले लोगों को चिह्नित किया जाए। उनकी सूची जिला प्रशासन को दी जाए। जरूरत के मुताबिक लोगों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए। कोविड के उपचार में उपयोगी जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्यमंत्री ने दिए टीकाकरण की गति तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण मजबूत हथियार है। इसलिए इसकी गति बढाई जाए। उन्होंने अधिक से अधिक स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जहां एक हजार से अधिक एक्टिव केस हो, उन जिलों में नई रणनीति और नई गाइडलाइन तैयार किया जाए। वह बुधवार को कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह है कि यह वैरिएंट पूर्व के वैरिएंट्स की तुलना में बहुत कम नुकसानदेह है। वैक्सीन ले चुके स्वस्थ एवं सामान्य व्यक्ति के लिए यह बड़ा खतरा नहीं है। इसलिए टीके पर ज्यादा जोर दिया जाए। इसी तरह कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित विभाग में किसी सरकारी, अर्धसरकारी, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन व मानदेय बकाया न रहे। अधीनस्थ कार्मिकों से सतत संवाद करते रहें। जिले के नोडल अधिकारी अपने संबंधित जिलों से संवाद करें और हर स्थिति पर सीधी नजर रखें। कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए। घर घर संपर्क कर बिना टीकाकरण वाले लोगों को चिन्हित करें। ऐसे लोगों का टीकाकरण कराया जाए।

माघ मेले में आरटीपीसीआर जांच जरूरी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रयागराज माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 48 घंटे पूर्व की कोविड आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू की जाए। कल्पवासियों सहित सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें