फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 22 Sep 2024 07:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में बिना हेलमेट बाइक से जा रहे पान दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। बुद्धेश्वर निवासी अनुराग चौरसिया (21) आलमबाग में नहर किनारे पान की गुमटी लगाते थे। उनके पिता राकेश ने बताया कि अनुराग शनिवार देर रात बाइक से लौट रहे थे। बुद्धेश्वर पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिवार में मां बिट्टा देवी और दो भाई दीपक व अजय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें