फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: 10 दिन में पकड़ा गया तीसरा तेंदुआ, अब तक छह बच्चे बन चुके थे शिकार

Sat, 13 Jan 2024 05:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के हरैय्या सतघरवा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तीसरे तेंदुए के पकड़ लिया। इसके साथ ही क्षेत्र में तेंदुए का आतंक कम हो गया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के हरैय्या सतघरवा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शनिवार की सुबह तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। इससे पहले भी दो तेंदुए बरहवा रजें के बेलवा व लालनगर सिपहिया गांव में कैद हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में वन विभाग द्वारा यह तीसरा तेंदुआ पकड़ा गया है। पकड़े गए तेंदुए को जनकपुर रेंज में ले जाया गया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि बीते तेंदुए ने 11 दिसंबर को धर्मपुर गांव में दस वर्षीय समीर अंसारी को अपना निवाला बनाया था। बच्चे की मौत के सदमे में दूसरे दिन उसके बाबा मोहर्रम अली की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तेंदुए द्वारा बच्चे को निवाला बनाये जाने से गांव में दहशत का माहौल था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा गांव में जाल बिछाने के साथ ही पिंजरा भी लगाया था।

ये भी पढ़ें - Video: 28 सेकंड के वीडियो में सामने आई वारदात... दुकानदार ने भाई-बहन को मारी गोली, मची अफरातफरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल यादव को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार


शनिवार की सुबह गांव में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। गांव में तेंदुआ का आतंक कम हो गया है। इससे पूर्व चार जनवरी को बेलवा गांव में तथा सात जनवरी को लालनगर सिपहिया गांव में भी तेंदुआ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


छह बच्चे बन चुके हैं तेंदुए का शिकार
बरहवा रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में चार नवंबर को वंदिनी व 11 नवंबर को अरुण वर्मा तेंदुए का निवाला बने थे। 16 नवंबर को बेलवा गांव में विकास, 24 नवंबर को बनकटवा गांव में रितेश, तीन दिसंबर को भगवानपुर गांव में अनुष्का व 11 दिसंबर को धर्मपुर गांव में समीर अंसारी की जान तेंदुआ ले चुका है।

सात वर्ष का है पकड़ा गया नर तेंदुआ
बलरामपुर के डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि धर्मपुर गांव में शनिवार की सुबह पिंजरे में कैद हुआ नर तेंदुआ सात वर्ष का है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में इसी तेंदुए की तस्वीर कैप्चर हुई थी। काफी दिनों से वन विभाग की टीम इस तेंदुए की तलाश कर रही थी। इस तेंदुए को जनकपुर रेंज में ले जाया गया है। शासन से अनुमति मिलने पर इस तेंदुए को बाहर भेजा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें