फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल सत्र : आजम खां के मुद्दे पर सपा सदस्यों ने नहीं चलने दी विधान परिषद की कार्यवाही

Wed, 21 Sep 2022 06:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंगलवार को जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही प्रारंभ हुई, सपा सदस्य नरेश उत्तम ने आजम खां, उनके परिवार और अन्य विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे लिखे जाने का आरोप लगाते हुए चर्चा की मांग की।
विज्ञापन
विधानभवन के अंदर का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर लगाए गए मुकदमों को फर्जी बताते हुए मंगलवार को शुरुआती एक घंटे विधान परिषद की कार्यवाही नहीं चलने दी। वे वेल में आकर विरोध जताने लगे। नतीजतन, सभापति को 12 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही प्रारंभ हुई, सपा सदस्य नरेश उत्तम ने आजम खां, उनके परिवार और अन्य विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमे लिखे जाने का आरोप लगाते हुए चर्चा की मांग की। कहा कि इस पर तत्काल चर्चा करवाए जाने की जरूरत है। सभापति मानवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रश्न प्रहर केबाद इस पर चर्चा कर लें लेकिन सपा सदस्य इस पर नहीं माने। वे वेल में आकर अपना विरोध जताने लगे। सभापति ने पहले 11:30 बजे तक और फिर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।

इस दौरान सपा सदस्य वेल में ही धरना देकर बैठे रहे। सदन की कार्यवाही जब पुन: शुरू हुई तो सपा सदस्यों ने आजम खां समेत विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमों का मुद्दा रखा। नरेश उत्तम ने कहा कि सरकार का रवैया लोकतंत्र के अनुकूल नहीं है। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नियमों के तहत अवैध निर्माण या अन्य किसी कार्य की जांच की जाती है। अगर सपा सदस्य जांच के नतीजों से असहमत हैं तो उचित प्लेटफार्म पर उसके खिलाफ जा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि अगर कोई व्यक्ति किसी दल का नेता है तो एजेंसियां जांच न करें। सभापति ने नेतासदन को मामला दिखवा लेने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें