फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त बने जावेद उस्मानी

Tue, 17 Feb 2015 11:49 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जावेद उस्मानी उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बन गए हैं। राजभवन में मंगलवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन


रणजीत सिंह पंकज के रिटायर होने के बाद पिछले साल 30 जून से यह पद खाली चल रहा था। प्रदेश में सूचना का अधिकार अधिनियम प्रभावी होने के बाद उस्मानी तीसरे मुख्य सूचना आयुक्त हैं।

सीआईसी के पद पर उस्मानी की नियुक्ति 10 नवंबर को हुई थी। उस्मानी 1978 बैच के आईएएस अफसर थे और प्रदेश के मुख्य सचिव समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष के पद पर तैनात रहे उस्मानी ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।
विज्ञापन


उस्मानी पत्नी फरहा उस्मानी व बेटी के साथ शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री मो. आजम खां, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत प्रदेश मंत्रिमंडल के कई सदस्य व शासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सात मिनट में ही निपट गया समारोह

उस्मानी के शपथ ग्रहण के लिए पहुंचने पर मंत्रियों तथा आईएएस अफसरों ने उनसे मिलकर बधाई दी। उस्मानी भी सबसे मिलकर अभिवादन स्वीकार करते रहे। ठीक चार बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। सात मिनट के भीतर ही समारोह निपट गया।

...और आजम का आभार भी नहीं जता सके
दिलचस्प बात यह रही कि समारोह खत्म होने के बाद उस्मानी जब मंच से नीचे उतरने लगे तो राज्यपाल ने उन्हें रोकते हुए अपने साथ जलपान के लिए चलने को कह दिया। उस्मानी उनके साथ चल दिए। शपथ लेने के  बाद वह आजम से मिलकर आभार भी नहीं जता सके।

जानिए कब कौन रहा सीआईसी
2006 में मुलायम सिंह के शासनकाल में रिटायर्ड जस्टिस एमए खान को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया था। इसके बाद 2009 में आईएएस रणजीत सिंह पंकज मुख्य सूचना आयुक्त बने थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें