फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के घर से लोडर में सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में वृंदावन हाउसिंग सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी दिलीप गुप्ता के घर से चोरों ने बृहस्पतिवार रात लाखों का माल साफ कर दिया। बदमाश सामान लोडर में लादकर ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

दिलीप के मुताबिक दो दिन पहले वह कानपुर गए थे। शुक्रवार शाम उन्होंने मोबाइल से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो दंग रह गए। बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 चोर घुसे और पूरे घर को खंगाल डाला। इसके बाद सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकले और दोबारा लोडर लेकर पहुंचे। चोरों ने घर का सामान लोडर में लादा और भाग निकले। आननफानन घर पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की और कार्रवाई करने के बजाय घटना की जानकारी किसी को देने से मना कर दिया। एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद पांडेय के मुताबिक तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें