फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल में 7 बार बिकी चोरी की रिवॉल्वर

Thu, 16 Oct 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव के प्रियदर्शनी कॉलोनी निवासी सविता चंद की तीन साल पहले चोरी हुई रिवॉल्वर को सीतापुर पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


रिवॉल्वर शनिवार को पहले पकड़े गए बदमाशों के पास मिली। पूछताछ में पता चला कि चोरी होने के बाद से अब तक उसे सात बार बेचा गया।

पुलिस खरीदने और बेचने वालों का पता लगा रही है। सीतापुर में शनिवार रात रामकोट थाना क्षेत्र में ग्राम बिजौरा के पास पुलिस ने बाइक सवार बदमाश फारूख व आरिफ को गिरफ्तार किया था।

इनके कब्जे से फैक्ट्री मेड रिवॉल्वर बरामद हुई।
विज्ञापन

45 हजार में बिकी 7वीं बार

थानाध्यक्ष केके मिश्रा के मुताबिक, जांच-पड़ताल में पता चला कि रिवॉल्वर सविता चंद की है, जो वर्ष 2011 में चोरी हो गई थी।

मड़ियांव थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। छह बार बिक चुकी रिवॉल्वर को सातवीं बार 45 हजार रुपये में फारूख ने खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें