फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाबा चांडू साईं महाराज की अंतिम यात्रा को लेकर आज ट्रैफिक में रहेगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा चांडू महाराज का स्वर्गवास पर बृहस्पतिवार को उनकी अंतिम यात्रा में अत्यधिक संख्या में अनुयायियों के आने की संभावना है को देखते हुए यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है। ये अपील भी की है कि अगर आवश्यक न हो तो प्रतिबंधित मार्ग के प्रयोग से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। मदद के लिए पुलिस ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-बंगला बाजार से वाहन बाराबिरबा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें बंगला बाजार से सर्विस रोड होते हुए स्काई हिल्टन तिराहा लोकबंधु चौराहे से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


- गीता पल्ली तिराहे से वाहन बाराबिरबा नहीं जा सकेंगे। इन्हें जेल हाउस चौराहा से फतेह अली तिराहे की ओर जाना होगा।

- बाराबिरबा चौराहे से वाहन बंगला बाजार न जाकर पीकेडली लोक बंधु चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- टीएन वाजपेई चौक / आलमबाग टेढ़ी पुलिया से वाहन आलमबाग चौराहे की ओर न जाकर सीपीएच कॉलोनी तिराहा, फतेह अली तिराहा, जेल हाउस चौराहा की ओर जा सकेंगे।
- सीपीएच कॉलोनी तिराहे से वाहन आलमबाग टेढ़ी पुलिया न जाकर टीएन वाजपेई चौक लंगड़ा फाटक राजाजीपुरम होते हुए जा सकेंगे।
- लंगड़ा फाटक से वाहन आलमबाग की ओर न जाकर टीएन वाजपेई चौक सीपीएच कॉलोनी तिराहा फतेह अली तालाब चौराहा होते जा सकेंगे।
- शहीद पथ/ पिकडली चौराहा से वाहन बाराबिरबा चौराहे की ओर न जाकर लोकबंधु चौराहा पावर हाउस होते हुए जा सकेंगे।
- पकरी पुल से वाहन बाराबिरबा चौराहे की ओर न जाकर गीता पल्ली तिराहा, जेल हाउस चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें