विगत वर्ष की भांति इस साल भी संस्कृति विभाग और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय संगम संस्कृतियों का आयोजन 24 और 25 दिसंबर को होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे इस आयोजन में दिखेगी विविधता में एकता की झलक। आयोजन रिवर फ्रंट वाली चटोरी गली में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। यहां प्रवेश निशुल्क होगा, लकी ड्रा से आकर्षण उपहार भी मिलेंगे।
विविधता में एकता
इसमें जैन, राजस्थानी, मराठी, पर्वतीय, काश्मीरी, पंजाबी, केरल, भोजपुरी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, मुस्लिम, अवधी, तमिल, गोरखा, जनजातीय, ओडिसा और ईसाई समाज के खान-पान के अलावा लखनवी खास स्वाद से रूबरू होने का मिलेगा मौका।
फूड जोन और शापिंग जोन
इसके अलावा फूड जोन और शापिंग जोन भी होगा, जहां ओडीओपी, एमएसएमई और गृह उद्योग आधारित उत्पाद खाने और खरीदने का मौका भी मिलेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते स्टाल भी होंगे।
ये होंगे विभिन्न आकर्षण
- विभिन्न राज्यों-समाजों के खानपान के स्टाल
- अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मंच
- ऊंट और बग्घी की होगी सवारी
- पीढ़ियों का अंतर मिटाएगी टग आफ वार
- स्केटिंग में दिखेगा बच्चों का हुनर
- कराटे-ताइक्वांडो का होगा प्रदर्शन
- जिमनास्टिक और वुशू का प्रदर्शन करेंगी नन्हें खिलाड़ी
- बुजुर्ग चौपाल पर होगी दादी-दादी-नाना-नानी की कहानियां
- कवि सम्मेलन के अलावा कई और आकर्षण