लखनऊ। राजभवन कॉलोनी में जुडशरी रंगोली क्लब की महिलाओं ने तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। भातखंडे की छात्राओं ने कथक नृत्य से मन मोह लिया। क्लब सचिव गजाला फारूक ने अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल को मोमेंटो दिया। गीता गुप्ता, शशि गुप्ता, ममता, मीना श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। मंजू, अर्चना, शोभा अराधना, नसरीन, नीलिमा आदि मौजूद रहीं।
गोमतीनगर के होटल में गोमतीनगर विस्तार यमुना अपार्टमेंट वेलफेयर समिति की महिलाओं ने तीज मनाया। महिलाओं ने मनोरंजक खेल खेले और नृत्य करने के साथ रैंपवॉक किया। सावन के गीत गाते हुए झूले का आनंद लिया। अवसर पर सुमन सिंह रावत, प्रतिमा अहिवाल, प्रीति, रिचा यादव, नीलम मिश्रा, सीमा चौधरी, आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
गोमतीनगर के होटल में टैलेंट हंट फाउंडेशन की महिलाओं ने तीज क्वीन, नृत्य और रैंपवॉक में जलवा दिखाया। अवसर पर नेहा अग्रवाल, मोनिका, रिंकी, अंजली, रेनू, पूनम, सपना, सीमा, राशि आदि मौजूद रहीं।
सुशांत गोल्फ सिटी में महिलाओं ने होटल में हरियाली तीज का पर्व मनाया। महिलाएं हरे परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पल को यादगार बनाया। इंदिरानगर सेक्टर 14 की जन कल्याण समिति सेक्टर-14 की ओर से गोमतीनगर के होटल में सावन उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुनीता बंसल रहीं। आयोजक समिति की महासचिव सविता शुक्ला थीं। मंजू श्रीवास्तव, संजीता श्रीवास्तव, नीलम पुष्पा, प्रीति, वर्षा, ऋणी, शुभ्रा, प्रियंका, दुर्गा, सुमन, मंजू, संचिता और बीना वर्मा ने गीत-नृत्य पेश किया।
इंदिरानगर में जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं।
इंदिरानगर में जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं।
इंदिरानगर में जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं।
इंदिरानगर में जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में शामिल महिलाएं।