लखनऊ। हजरतगंज में शनिवार को टीएस टावर में लगी आग के मामले में दमकल विभाग मालिकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गया है। मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बावजूद मालिकों ने खामियां दूर नहीं कीं तो उन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अशोक मार्ग स्थित चार मंजिला टावर की तीसरी मंजिल पर बने कॉल सेंटर में शनिवार सुबह आग लग गई थी। धुएं के कारण चौथी मंजिल पर बने हॉस्टल में रह रहीं 13 छात्राएं फंस गई थीं। दमकल ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।
सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि टावर में प्रवेश के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था। ऐसे में दमकल को काफी समस्या हुई थी। टावर में अग्नि सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे।
टावर की चारों मंजिल के अलग-अलग है मालिक
सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि टावर की चारों मंजिलों को काफी समय पहले बेच चुका है। चारों मंजिलों के मालिक अलग-अलग हैं। सोमवार को चारों मालिकों के बारे में पता कर के विभाग उन्हेें नोटिस जारी करेगा। उन्हें खामियों को दूर करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। फिर भी कुछ नहीं हुआ तो कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
जवाब न देने पर कटेगा बिजली कनेक्शन
सीएफओ ने बताया कि कारण बताओ नोटिस देने पर भी मालिकों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो टावर के बिजली और पानी कनेक्शन काटने के लिए विभाग पत्र लिखेगा।
हजरतगंज स्थित टावर में हादसे के बाद बंद पड़ा काॅल सेंटर व टूटी खिड़कियां।
हजरतगंज स्थित टावर में हादसे के बाद बंद पड़ा काॅल सेंटर व टूटी खिड़कियां।
हजरतगंज स्थित टावर में हादसे के बाद बंद पड़ा काॅल सेंटर व टूटी खिड़कियां।