लखनऊ। वरिष्ठ बाल साहित्यकार नीलम राकेश को राजस्थान में प्रतिष्ठित अखिल भारतीय अनुराग साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित किया जाएगा। अनुराग सेवा संस्थान लालसोट, राजस्थान की ओर से यह घोषणा की गई है। 20 दिसंबर को लालसोट में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे। 11 राज्यों के 31 साहित्यकारों को नकद राशि, शाल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।