फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शुद्ध पेयजल की नहीं व्यवस्था, स्नानघर का पानी पीने पर मजबूर मरीज और तीमारदार

विज्ञापन
खराब वाटर कूलर और आरओ मशीन।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के मनोरोग विभाग में तीमारदारों को गर्मी में प्यास बुझाना उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही पारा चढ़ने लगा है, लेकिन विभाग में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। वाटर कूलर और आरओ खराब पड़े हैं। प्यास बुझाने के लिए तीमारदार या तो बाहर से महंगी बोतलें खरीदते हैं या मजबूरी में स्नानघर का पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में मनोरोग विभाग के वाटर कूलर खराब मिले हैं। प्रथम से लेकर तृतीय तल के महिला, पुरुष सभी वार्ड की स्थिति एक जैसी दिखी। तीमारदारों का कहना है कि एक महीने से यही हाल है। विभाग के किसी भी वार्ड में पीने का पानी नहीं है। उनका ये भी कहना है कि जब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो कम से कम पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा तो दुरुस्त होनी चाहिए।

रोज पानी पर खर्च हो रहे सौ रुपये
परिजन का इलाज करा रहीं गौराबाग कुर्सी मार्ग निवासी लक्ष्मी यादव बताती हैं कि वह 20 दिन से अस्पताल में हैं। इस दौरान एक हजार से अधिक रुपये सिर्फ पानी पर खर्च हो गए हैं। पूरे दिन में 4-5 बोतलों की जरूरत पड़ती है, जो बजट बिगाड़ रहा है। हर दिन करीब सौ रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


पीना पड़ रहा स्नानघर का पानी
पुरनिया निवासी तीमारदार
अभितेंद्र बताते हैं कि कई बार मरीजों और तीमारदारों को स्नानघर का पानी पीना पड़ता है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर कई तीमारदार स्नानघर का पानी ही पीते हैं।




Iविभाग के सभी वार्डों के वाटर कूलर और आरओ मशीन जल्द सही कराए जाएंगे। साथ ही, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि मरीजों और तीमारदारों को राहत मिल सके। I
विज्ञापन

I-डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता केजीएमयूI

खराब वाटर कूलर और आरओ मशीन।

खराब वाटर कूलर और आरओ मशीन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें