लखनऊ। गुरु तेगबहादुर साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा यहियागंज की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नाका गुरुद्वारा से शुरू हुआ नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से होता हुआ यहियागंज स्थित गुरु तेगबहादुर गुरुद्वारा तक पहुंचा। इस दौरान गतका दल के करतबों को देख मौजूद श्रद्धालु भी जोश से भर गए। समापन पर लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा यहियागंज के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि सात अप्रैल को सुबह पांच बजे से लेकर देर रात तक श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान डॉ. गुरमीत सिंह, अमरजोत सिंह, हरमिंदर सिंह टीटू, गुलशन जौहर, मनमीत सिंह बंटी, कमलजीत सिंह और त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर कीर्तन की शुरुआत रविवार सुबह सात बजे नाका गुरुद्वारा से हुई। जत्थेदार जसबीर सिंह की अगुवाई में पंज प्यारों ने नेतृत्व किया। बरेली से आए गतका दल ने तलवारबाजी, बर्फ तोड़ना, ईंट तोड़ने और हवाबाजी समेत कई खतरनाक करतबों से लोगों को हतप्रभ कर दिया। नगर कीर्तन यात्रा दुगावा, पांडेयगंज, रकाबगंज और नादान महल रोड होते हुए 10:30 बजे गुरुद्वारा यहियागंज पहुंची। इस दौरान बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन की ओर से रकाबगंज चौराहे पर संपूर्ण नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान शहर के सभी गुरुद्वारों के साथ ही अन्य धार्मिक संस्थाएं भी शामिल हुईं। जगह-जगह संगतों की ओर से चाय-नाश्ते के साथ लंगर सेवा दी गई।
गुरुद्वारा यहियागंज के सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि 7 अप्रैल को सुबह पांच बजे से लेकर देर रात तक श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु तेगबहादुर साहिब 1670 में यहियागंज गुरुद्वारा आए थे और यहां पर तीन दिन रुके थे। इस आयोजन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, जगतार सिंह और गुरदेव सिंह कोहाड़का भी आएंगे।
नगर कीर्तन में करतब दिखाता गतका दल। - फोटो : अमर उजाला