फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब तक कोरोना के 1299 सक्रिय मामले, 187 मरीज पूरी तरह ठीक हुए

Thu, 23 Apr 2020 08:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 11 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस नहीं हैं। प्रदेश के 56 जिलों से अब तक 1507 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से 45 जिलों में 1299 मामले एक्टिव हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 187 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 1584 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और 11,826 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटीन किया गया है। वह गुरुवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि लखनऊ के केजीएमयू के बाद अब एसजीपीजीआई लखनऊ, मेरठ एवं इटावा मेडिकल कॉलेज में भी पूल टेस्टिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है। पूल टेस्टिंग में 812 सैम्पल टेस्ट किये गये हैं। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग के लिए 3737 सैम्पल भेजे गये जबकि बैकलॉग मिलाकर 3955 टेस्ट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

इसके पहले प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित फील्ड में तैनात सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मण्डी तथा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवश्यक सामग्री की सप्लाई चेन से जुड़े वाहन छूट का दुरुपयोग न करने पायें। जो भी ट्रक सवारी ढोते पाया जाएगा उसे तत्काल जब्त कर लिया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 20 या उससे अधिक कोरोना पॉजिटिव केस वाले जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आईजी स्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (जहां पहले से आईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती नहीं है) को तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को भेजा जाए। ये अधिकारी संबंधित जिले में कम से कम एक सप्ताह कैम्प कर वहां संचालित स्वास्थ्य सहित विभिन्न कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि कम्युनिटी किचन, डोर स्टेप डिलीवरी और खाद्यान्न वितरण की नवीनतम स्थिति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 1 मई, 2020 से प्रारम्भ होने वाले खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में यह सुनिश्चित किया जाए कि पुराने राशन कार्डधारकों के साथ-साथ नये राशन कार्ड धारकों को भी राशन उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल वहीं, अन्य श्रेणी के लाभार्थियों जैसे मनरेगा श्रमिक, पंजीकृत निर्माण श्रमिक, ठेला, खोमचा लगाने वाले, रिक्शा, ई-रिक्शा चलाने वालों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें