फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पुलिस से भिड़ीं कार सवार लड़कियां, बैरिकेडिंग से झल्लाईं, ये था पूरा माजरा

Thu, 23 Apr 2020 07:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठकर रोने लगी लड़की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लोगों को मुश्किल न हो इसके लिए जरूरी सामान की होम डिलीवरी की जा रही है। इन सबके बावजूद ऐसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं जिसमें शिक्षित व समझदार माने जाने वाले लोग प्रशासन की मदद नहीं करते बल्कि गलत करने से रोके जाने पर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करते हैं।

 

बुधवार को शहर में गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के जियामऊ कैंसर अस्पताल के पास बैरीकेडिंग से पहले कार सवार तीन युवतियों को पुलिस ने रोक लिया लेकिन वो कार की रफ्तार तेज कर वहां से भाग निकलीं जिस पर पुलिस ने वायरलेस मैसेज प्रसारित कर उन्हें कैंसर अस्पताल के पास बनी बैरिकेडिंग पर रोक लिया। जब उनसे कागज दिखाने को कहा गया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और कागज फेंक दिया। उनके बर्ताव पर सख्त कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने कार का चालान कर दिया और मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


मामले में इंस्पेक्टर और दरोगा को संयम बरतने के लिए पुलिस कमिश्नर ने उन्हें तीन हजार रुपये का इनाम दिया। प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली सत्यप्रकाश के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान कार सवार तीन युवतियों को 1090 चौराहे पर रोका गया तो वो तेजी से गोल्फ क्लब चौराहे की तरफ भाग निकलीं। जिस पर तत्काल वायरलेस मैसेज भेजकर पुलिस ने उन्हें कैंसर अस्पताल के पास बनी बैरिकेडिंग पर रोक लिया।

कागज मांगने पर कार चला रही युवती ने कागज दरोगा पर फेंक दिया और चीखने-चिल्लाने लगीं। इसके बाद बाहर निकली तो सड़क पर बैठकर रोने लगीं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले के संज्ञान में आने पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने तत्काल पूरी जानकारी हासिल कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक कार में तीन युवतियां थीं। तीनों ने कैंट अस्पताल में करीबी के भर्ती होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन

देर शाम अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट

हालांकि, कैंट अस्पताल में जानकारी करने पर पता चला कि वहां युवतियों का कोई भी रिश्तेदार या परिजन भर्ती नहीं है। मामले की रिपोर्ट की देर शाम अफसरों को भेज दी गई।

पुलिस कमिश्नर का आदेश आते ही एसआई राजेश की तहरीर पर तीनों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

युवती वीडियो में कहती नजर आ रही है कि हमारा कुत्ता बीमार है। उसकी हालत काफी खराब है। हर तरफ बैरिकेडिंग है। कहां से जाएं। कोई रास्ता नहीं है। हर तरफ पुलिस इधर-उधर घुमा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें