फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने डिप्टी सीएम के रिश्तेदार की दुकान का तोड़ा ताला, पार की नगदी, जांच शुरू

Tue, 03 Nov 2020 03:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में चौक थानाक्षेत्र के यहियागंज इलाके में डिप्टी सीएम के करीबी रिश्तेदार की दुकान है। रविवार देर रात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर नकदी पार कर दी। वारदात के दौरान ही चोरों ने आसपास के इलाके में दो सौ मीटर के दायरे में चार दुकानों के ताले तोड़े। दो दुकानों से नकदी व सामान चोरी होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के करीबी रिश्तेदार कैलाश नाथ शर्मा की चौक थानाक्षेत्र के यहियागंज में रद्दी की दुकान है। रविवार रात को कैलाश की दुकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। अंदर कैशबॉक्स में रखी नकदी साफ कर दी। इसी दुकान में 2018 में भी चोरी हो चुकी है।

चोरों को दुकान में नकदी कम मिली तो पास के अनुज गुप्ता के मेटल स्टोर का ताला तोड़ दिया। वहां गल्ले से दो हजार रुपये व मंदिर में रखे कुछ चांदी के सिक्के भी साफ कर दिए। पास में तिरूपति मेटल स्टोर और विपिन साहू की दुकान का ताला तोड़ा लेकिन सेंट्रल लॉक खोलने में नाकाम रहे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, कैलाशनाथ शर्मा व अनुज गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनुज की दुकान से 2000 रुपये, चांदी के चार -पांच सिक्के और कैलाशनाथ शर्मा की दुकान से 500 रुपये चोरी होने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर साफ मिली है। पुलिस फुटेज के आधार चोर की तलाश कर रही है। वारदात का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें