फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलमबाग इलाके में लूट व हत्या के बाद एक और वारदात, छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने उड़ाया माल

Mon, 04 Mar 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी की वारदात से आक्रोशित व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में शनिवार को आरके ज्वैलर्स में डकैती व हत्या की वारदात के बाद आलमबाग चौराहे पर स्थित गोविंद गारमेंट शॉप पर रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया।

विज्ञापन


छत के रास्ते घुसे चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। वहीं, पास के संगिनी गारमेंट्स में भी चोरी का प्रयास किया।

लगातार हुई वारदातों से भड़के व्यापारियों का आक्रोश एक बार फिर फट पड़ा। व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे एसपी पूर्वी ने मामले का खुलासा कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अपराधियों के आगे बेबस है। अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें