यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्य व भव्य कुंभ के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और मंगलवार को प्रयागराज में शाम करीब साढ़े पांच बजे मीडिया को सम्बोधित करेंगे।
समारोह में कुंभ को शानदार ढंग से संभव बनाने के लिए अफसरों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व कई अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।
15 जनवरी को शुरू हुआ कुंभ 4 मार्च को समाप्त हो रहा है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने कुंभ के आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। यह सरकार की कोशिशों का ही नतीजा रहा कि करोड़ों लोगों के आने के बावजूद कोई अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली।
प्रशासन ने कुंभ की ब्रांडिग से लेकर पूरा होने तक हर स्तर पर नजर रखी। कुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर मंत्रीगण और कई हस्तियों ने स्नान किया।
ये है मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम-