फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवाओं ने दिखाई देशभर की संस्कृतियों की झलक

Sat, 17 Jan 2026 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर
विज्ञापन
लखनऊ। रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर तले सत्कार समिट का आयोजन गोमतीनगर के होटल में किया गया। तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन देश के 22 राज्यों से आए युवाओं ने संवाद और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि युवा उद्यमियों की भारत के विकास में एक अहम भूमिका है। आज का युवा न केवल रोजगार दे रहा है बल्कि विश्व पटल पर यह साबित कर रहा है कि हमारे देश के युवाओं की सोच आज पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान कर रही है। रोटरैक्ट मंडल 3120 की प्रथम महिला मंडल प्रतिनिधि रोटेरियन रोटरैक्टर माही भान के संयोजन में देशभर के युवा नेतृत्वकर्ताओं, व्यवसायिक पेशेवरों एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर एकत्रित होकर पहले मार्च निकाला। इसके बाद युवा प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्य की संस्कृति की झलक नृत्य व गायन प्रस्तुतियों के माध्यम से दी।
अंत में उत्तर प्रदेश की ओर से भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका ईशा व मीशा रतन की ओर से प्रस्तुत की गई। मंडल अध्यक्ष डाॅ. आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि यह समिट रोटरैक्टर्स एवं युवा उद्यमियों के लिए एक प्रभावशाली मंच है। कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन भारती गुप्ता, पंकज मित्तल, अंकुर गुप्ता, अभिषेक गहलोत, वैष्णवी सक्सेना, अंजलि त्रिपाठी, मो. तय्यब जमील, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, अभिषेक सिंह, विशाखा सिंह, निधि उपाध्याय, अनुष्का सिंह आदि मौजूद रहे।

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से शुक्रवार को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें