फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मामा को मेसेज भेजकर युवक नदी में कूदा

Sun, 01 Jun 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मामा को मेसेज भेजकर युवक नदी में कूदा
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बसंतकुंज निवासी शुभम कश्यप (23) ने शनिवार दोपहर मामा को व्हाट्सएप पर ऑडियो मेसेज भेजा और घैला पुल के पास नदी में छलांग लगा दी। पुलिस गोताखोरों व एसडीआरएफ की मदद से उनकी तलाश में लगी, पर अंधेरा होने तक उनका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि शुभम ने मामा को ऑडियो मेसेज भेजा और बताया कि बीमारी से परेशान हूं, मरने जा रहा हूं...। मामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब रविवार को फिर से उनकी तलाश कराई जाएगी। शुभम के परिवार में केवल मां है। उनके सिर में तीन-चार ट्यूमर थे और केजीएमयूस से इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वह केजीएमयू दवा लेने गए थे। वहां से घर पहुंचे और फिर दोपहर को बिना किसी को कुछ बताए ही मामा को मेसेज कर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें