फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैन्य अफसरों ने समझी पावर ग्रिड की साइबर सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 01 Jun 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सैन्य अफसरों ने समझी पावर ग्रिड की साइबर सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (यूपीएसआईएफएस) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को कुर्सी रोड स्थित 765/400 केवी पावर ग्रिड उपकेंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की विद्युत संचालन प्रणाली और साइबर सुरक्षा प्रबंधों को बारीकी से समझा।
विज्ञापन

यूपीएसआईएफएस के उप महानिरीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि सैन्य अधिकारियों को यूपीएसआईएफएस में साइबर और फॉरेंसिक विज्ञान से जुड़े विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के एक हिस्से के रूप में अधिकारियों ने पावर ग्रिड स्टेशन का भ्रमण किया, वहां उन्हें ऊर्जा आपूर्ति की कार्यप्रणाली और इससे जुड़े साइबर खतरों के बारे में जानकारी दी गई।

दौरे के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन की उप महा प्रबंधक किरण सिंह से मुलाकात कर साइबर चुनौतियों और उनसे निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की। किरण सिंह ने बताया कि पावर ग्रिड एक इंटरकनेक्टेड नेटवर्क है जो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण की व्यवस्था को संभालता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश की महत्वपूर्ण संरचनाओं को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए सतर्कता बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें