फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फरियाद लेकर डीएम के सामने आई महिला हुई बेहोश

विज्ञापन
समाधान दिवस में डीएम के सामने बेहोश हुई महिला। अस्पताल में भर्ती। अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवा
विज्ञापन
लखनऊ। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां बीकेटी में अधिकारियों की मान मनौव्वल से परेशान ग्रामीण मुंशीलाल ने एसडीएम साहिल कुमार के सामने पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं सरोजनीनगर तहसील में एक महिला डीएम को समस्या सुनाते हुए बेहोश हो गई। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

सरोजनीनगर तहसील में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए डीएम विशाख जी उस समय हतप्रभ रह गए, जब अनौरा गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी प्रिया उन्हें पारिवारिक समस्या सुनाते हुए बेहोश हो गईं।

महिला का आरोप था कि उसे बगल की जमीन में हिस्सा दिया गया है, लेकिन जब वह उस जमीन पर कुछ करने जाती हैं तो वन विभाग के कर्मी जमीन अपनी बताकर उसे भगा देते हैं। छह महीने से वह अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन उसी क्षण वह बेहोश हो गईं। आननफानन में नायब तहसीलदार शालिनी तिवारी और सीएमओ ने प्रिया को सरोजनीनगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति बेहतर है। बाद में डीएम ने भी अस्पताल पहुंचकर प्रिया का हाल जाना। इसके अलावा, यहां चकौली के कई किसानों ने आरोप लगाया कि एलडीए सड़क निर्माण नक्शे से हटकर उनकी निजी भूमि पर कर रहा है।
बख्शी का तालाब : ग्रामीण ने आत्मदाह का किया प्रयास

गुडंबा थानाक्षेत्र के पारा रजौली निवासी किसान मुंशीलाल एसडीएम साहिल कुमार के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और तहसीलदार कार्यालय में बैठा दिया। पीड़ित का आरोप है कि पट्टे में मिली जमीन की वह पैमाइश के लिए कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन पैमाइश नहीं की गई। बेहटा चौकी प्रभारी और राजस्व निरीक्षक ने बहुत परेशान किया। एसडीएम बीकेटी साहिल कुमार ने बताया कि आवंटन में मिली जमीन मिनजुमला है। इसलिए वह धारा 24 से पैमाइश नहीं की जा सकती है। पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।

मलिहाबाद : प्रधान-सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच के आदेश
माल विकासखंड के गोपालपुर गांव निवासी अजय राज ने ग्राम प्रधान और सचिव पर छह हैंडपंपों के रिबोर की फर्जी जीपीएस फोटो अपलोड कर भुगतान निकालने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि मौके पर कोई कार्य ही नहीं हुआ है। बीडीओ माल ने टीम गठित कर जांच कर तीन दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, मलिहाबाद के यूसुफ ने बताया कि कस्बे में पिछले वर्ष समदा मलिक मार्केट के पास पानी की टंकी रख कर सबमर्सिबल लगाया था, लेकिन अभी तक चालू नहीं किया गया है।

समाधान दिवस में डीएम के सामने बेहोश हुई महिला। अस्पताल में भर्ती। अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवा

समाधान दिवस में डीएम के सामने बेहोश हुई महिला। अस्पताल में भर्ती। अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवा

समाधान दिवस में डीएम के सामने बेहोश हुई महिला। अस्पताल में भर्ती। अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवा

समाधान दिवस में डीएम के सामने बेहोश हुई महिला। अस्पताल में भर्ती। अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवा

समाधान दिवस में डीएम के सामने बेहोश हुई महिला। अस्पताल में भर्ती। अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवा

समाधान दिवस में डीएम के सामने बेहोश हुई महिला। अस्पताल में भर्ती। अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें