फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग दूसरी जगह घर बनाकर दे, तभी हटेंगे ग्रामीणों के मकान : कौशल किशोर

Thu, 11 Dec 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सखई खेड़ा गांव में आयोजित चाैपाल में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री काैशल किशोर व मौजूद ग्रामीण और
विज्ञापन
मलिहाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बुधवार को कहा कि ग्रामीणों के मकान तभी हटेंगे, जब सिंचाई विभाग कहीं दूसरी जगह घर बनाकर देगा। उन्होंने यह बात उन्होंने बुधवार को ग्राम सभा रुसेना मजरे सखई खेड़ा गांव में आयोजित चौपाल में नहर विभाग के अधिकारियों व नायब तहसीलदार से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने एक माह पूर्व 17 मकानों को नोटिस जारी कर 15 दिनों में विभाग की भूमि से मकान हटाने की चेतावनी दी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि करीब 60 वर्ष से ग्रामीण इस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इस पर ग्रामीणों के सरकारी आवास भी बने हुए हैं। निर्धनों के मकान इस जगह से तभी हटेंगे, जब इनके मकान दूसरी बनाकर देंगे। चौपाल में मौजूद मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल ने कहा कि जब ग्रामीणों ने मकान बनाना शुरू किया था, तब सिंचाई विभाग के लोग कहां थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

सखई खेड़ा गांव में आयोजित चाैपाल में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री काैशल किशोर व मौजूद ग्रामीण और

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें