फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगबिरंगी रोशनी में लिपटे जांबाजों के शौर्य व पराक्रम

विज्ञापन
छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर रविवार को मध्य कमान की ओर से लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई। रंग-बिरंगी रोशनी में लिपटे जांबाजों के शौर्य व पराक्रम को देख दर्शक रोमांचित और भावुक हो गए। भारतीय सेना की शक्ति और आधुनिकीकरण ने उनका सीना गर्व से चैाड़ा कर दिया।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 32 मिनट के इस शो को चार हिस्सों में बांटा गया है। महानायक अमिताभ बच्चन के वॅायस ओवर ने शो में जान फूंक दी है। शो में गैलेंट्री अवार्डी नायक जदुनाथ सिंह, हवलदार अब्दुल हमीद, कैप्टन मनोज पांडेय, मेजर शैतान सिंह भाटी, कर्नल नरेंद्र कुमार, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के शैार्य व पराक्रम को दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त मध्य कमान के ऐतिहासिक महत्व पर भी रोशनी डाली गई। स्मृतिका पर कलाकृतियां भी बनाई गई हैं। साथ ही तस्वीरें लेने के लिए सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए हैं। शो को जल्द ही दर्शकों के लिए भी शो की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पीआरओ शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि युद्ध स्मृतिका पर बंकर बनाया गया है। ऐसे बंकर जम्मू-कश्मीर जैसे फॅारवर्ड एरिया में बनाए जाते हैं, जहां जवान रहते हैं और दुश्मनों पर नजर भी रखते हैं। दर्शकों को दुश्मन पर निशाना लगाने का भी मैाका मिलेगा। वहां लगीं गनों से लेजर लाइट के जरिये लक्ष्य पर निशाना भी लगा सकेंगे।
विज्ञापन

छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई

छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई

छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई

छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई

छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई

छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट एवं साउंड शो की विशेष स्क्रीनिंग की गई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें